Explore

Search

August 28, 2026 10:09 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे पंजाब के राज्यपाल कटारिया

प्राइम टाइम/गोगुंदा: विधानसभा गोगुंदा के आरा मशीन वाया राजतिलक स्थली, बाईपास, धोली घाटी, मजावद से उबेश्वर जी महादेव तक बनने वाली सड़क का सोमवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराड़ी के हाथों उद्घाटन किया गया। उक्त सड़क के लिए 65 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। मीडिया प्रभारी सुरेश तेली ने बताया कि धोली घाटी स्थित राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोगुंदा विधायक प्रताप भील, जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के नेतृत्व में महामहिम कटारिया का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, पूर्व उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पप्पू राणा, डीसी मेघवाल, दया लाल चौधरी, चंद्रेश फ़तावत, सुरेश सोनी, हरीश चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर