Explore

Search

October 25, 2026 8:10 am

काछबा में जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

प्राइम टाइम/गोगुंदा: सुशासन की परिकल्पना को साकार करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को गोगुन्दा उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत काछबा में रात्रि चौपाल की। गांव के महात्मा गांधी विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल के दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जिला कलक्टर श्री मेहता मंगलवार देर शाम काछबा पहुंचे। स्कूल परिसर में जाजम पर बैठ कर आमजन की परिवेदनाएं सुनी। ग्रामीणों ने सड़क एवं नाली निर्माण, अतिक्रमण हटाने तथा खेल मैदान के लिए भूमि आवंटन, खाद्य सुरक्षा में लाभान्वित कराने जैसी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपे। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक परिवाद से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा।

रात्रि चौपाल में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी, उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे, तहसीलदार प्रवीण सैनी, विकास अधिकारी महिप सिंह सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर