Explore

Search

August 28, 2026 3:03 pm

लेटेस्ट न्यूज़

हिमांशु सोनी बने जिला महासचिव

प्राइम टाइम/गोगुंदा: एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार उदयपुर की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष चिराग चौधरी उदयपुर द्वारा हिमांशु सोनी को जिला महा सचिव नियुक्त किया है। 
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि हिमांशु सोनी लंबे समय से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। इसी को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त जिला महा सचिव हिमांशु सोनी ने कहा कि वे छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा शिक्षा, रोजगार से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष  करेंगे। उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं को संगठित कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर हिमांशु सोनी का अभिनंदन किया गया

NSUI के पूर्व प्रदेश सचिव करण सिंह झाला सिद्धार्थ सोनी प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस उप सरपंच लाल कृष्ण सोनी सुरेश लोहार, रघुवीर टेलर रणवीर सिंह जगदीप सिंह  सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिमांशु सोनी की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूती के साथ कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर