प्राइम टाइम/गोगुंदा: कस्बे के जगलिया मोहड़ी स्थित रामदेव जी मंदिर प्रांगण में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाबा रामदेव सार्वजनिक प्रन्यास ट्रस्ट की बैठक आयोजित हुई जिसमें अध्यक्ष गागू लाल मेघवाल (पूर्व सरपंच) गोगुंदा ने बताया कि दिनांक 6.2.2026 को कस्बे के जगलिया मोहड़ी स्थित रामदेव जी मंदिर प्रांगण में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर गोगुंदा में शोभायात्रा व रात्रि जागरण होगा। उन्होंने बताया कि दिनांक 7.2.2026 को प्राण प्रतिष्ठा व कलश यात्रा का आयोजन होगा। कलश यात्रा मेवाड़ कॉमलेक्स महादेव जी बावड़ी से निकाली जाएगी। बैठक में महन्त वनदास महाराज, संरक्षक भगवान लाल मेघवाल, प्राण प्रतिष्ठा समिति अध्यक्ष डीसी मेघवाल , गोर्धन बामणिया, जवान, वक्ता राम, मोहन हरी उस्ताद, पुनम गहलोत, सुरेश भोपाजी, रूप लाल, प्यार चंद, प्यार चंद गहलोत, किशन बामणिया, एडवोकेट दुर्गेश मेघवाल सहित समाज के कई गणमान्य उपस्थित रहे।