Explore

Search

August 28, 2026 5:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अरावली में अवैध अतिक्रमण, निर्माण के तहत कैलाशपुरी क्षेत्र में जिला कलेक्टर ने यूडीए अधिकारियों के साथ किया मुआयना

प्राइम टाइम/उदयपुर:  अरावली पर्वतमाला क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्यों की रोकथाम हेतु जिला कलेक्टर नमित मेहता ने सख्त रुख अपनाया है। शहर से सटे कैलाशपुरी क्षेत्र में गुरुवार को जिला कलेक्टर ने यूडीए अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर मेहता ने अवैध रूप से बनाए गए रास्तों और निर्माण कार्यों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व इसी क्षेत्र में उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा कार्रवाई करते हुए कई अवैध निर्माणों को सीज किया जा चुका है। कलेक्टर मेहता ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि पहाड़ों को नुकसान पहुंचाने और प्रकृति से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर यूडीए आयुक्त राहुल जैन, तहसीलदार अभिनव शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इल्लिगल माइनिंग- उदयपुर। शहर से सटे कैलाशपुरी क्षेत्र में अवलोकन के दौरान जिला कलेक्टर नमित मेहता व अन्य अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर