Explore

Search

August 28, 2026 5:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा एसडीएम ने सायरा मे किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर आधिकारियों को लगाई फटकार

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे ने गुरुवार को पुलिस थाने, आंगनवाड़ी एवं ई मित्र केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह अव्यवस्थाएं और लापरवाही मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। एसडीएम भैंसारे द्वारा निरीक्षण की शुरुआत सायरा पुलिस थाने से हुई जहां उन्होंने थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत से कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था के बारे में जानकारी ली साथ ही उन्होंने थाने के रिकॉर्ड बुक और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इसके बाद उपखंड अधिकारी सायरा पंचायत समिति के बौखाडा स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे जहां साफ सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
केंद्र पर पोषाहार के रूप में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए आने वाली खाद्य सामग्री को सुरक्षित नहीं रखा गया था। केंद्र पर मिल्क पाउडर के स्टॉक में अनियमितता और स्टॉक रजिस्टर का रखरखाव सही नहीं पाए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। सिंघाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में भी लापरवाही मिली। यहां जरूरत से ज्यादा स्टॉक डंप मिला जिसका कोई सही से हिसाब नहीं था। गंदगी और कुप्रबंधन को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर ही सुपरवाइजर को तलब किया और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के सख्त आदेश दिए। ग्राम पंचायत सिंघाड़ा में निरीक्षण के दौरान एसडीएम भैंसारे एक ई-मित्र केंद्र पर भी पहुंचे जहां कुछ अनियमितता के लिए संबंधित विभाग को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर