Explore

Search

August 28, 2026 3:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा मासूम दुष्कर्म मामला: सुखेर बांध पर बन रही होटल में मासूम के साथ बलात्कार केस में बड़ा अपडेट

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षैत्र में मजावद के पास बन रही एक होटल में काम करने वाले मजदूर की मासूम बेटी के साथ वहीं काम करने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दूसरे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाजपा पदाधिकारी एवं बजरंग सेना के पदाधिकारी द्वारा पीड़ित मासूम को न्याय दिलाने हेतु ग्रामीणों के साथ होटल प्रशासन एवं ठेकेदार पर आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने होटल निर्माण का काम करवा रहे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कई आरोप लगाए। भाजपा मण्डल अध्यक्ष निखिल कोठारी एवं बजरंग सेना के अर्जुन सिंह भाटी ने बताया कि इसमें सबसे बड़ी लापरवाही ठेकेदार की है जिसने बंगाल के लेबर लाकर यहां काम कर रहा था जिनका वेरिफिकेशन ठेकेदार द्वारा गोगुंदा थाने में नहीं कराया गया एवं बताया कि निर्माण कार्य में सुरक्षा संबंधी लापरवाही बरती गई जिसका परिणाम एक मासूम बच्ची को भुगतना पड़ा। ग्रामीणों ने जिस ठेकेदार द्वारा 11 लाख की राशि पीड़ित बच्ची के नाम पर एफडी करने की बात स्वीकार की है हालांकि चैनल ने जब ठेकेदार से बातचीत की तो उसने यह बात मानने से इनकार कर दिया वहीं तय हुआ कि स्थानीय ग्रामीणों एवं मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जाए एवं सुरक्षा संबंधी पर्याप्त इंतजाम किया जाए और सभी मजदूर एवं स्टाफ का पुलिस वेरीफिकेशन कराया जाए जिस पर दोनों पक्षों में सहमति बनी उसके बाद पीड़िता को अच्छे इलाज हेतु उदयपुर भर्ती कराया गया। इस दौरान एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, डीवाईएसपी गोपाल चंदेल, गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण, पूर्व उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पप्पू राणा, बजरंग सेना के नेपाल सिंह झाला, दिलीप गमेती, करण नाथ, ललित सुथार, जितेंद्र पालीवाल, सीताराम वैष्णव, नरेश सुथार, नारायण राव, किशन मेनारिया, अर्जुन राणावत सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर