प्राइम टाइम/गोगुंदा : अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा की इकाई चुण्डा चौखला कमेटी गोगुंदा के सोमवार को हुए चुनाव में सर्वसम्मति से गोपसिंह चदाणा (मादा) अध्यक्ष एवं गंगा सिंह खरवड़ (महासचिव) एवं जेतसिंह भारोडी (कोषाध्यक्ष) निर्वाचित घोषित किए गए।
मादा गांव में संपन्न हुए चुनाव में किशनसिंह धनावत बगडूंदा, किशनसिंह सुराणा, तखतसिंह खरवड भारोडी, पहाडसिंह कालुंडा उपाध्यक्ष, नाथु सिंह मादा, अमरसिंह ऊंठड बगडूंदा, सचिव,भंवर सिंह चदाना मादा प्रचार मंत्री, खेमसिंह पाणावास संगठन मंत्री निर्वाचित हुए।
इसके अलावा खुमानसिंह मलारिया कला, भंवर सिंह
शिशोदिया भारोडी, लक्ष्मण सिंह सुराणा,लोगरसिंह, तेजसिंह कालूण्डा, अमरसिंह कलोत, भंवर सिंह फतावत, बगडूंदा, भवानी सिंह खरवड, चंदनसिंह मोरी, सुराणा, केसर सिंह, नंदा सिंह कलोत कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए।