Explore

Search

August 28, 2026 4:20 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, सुरेश तेली को मिला उपखंड स्तरीय सम्मान

प्राइम टाइम/गोगुंदा:  कस्बे के चौगान में सोमवार को उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी शुभ भेसारे और स्थानीय विधायक प्रतापलाल गमेती ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह के दौरान समाजसेवी सुरेश कुमार तेली को उनकी सामाजिक स्तर पर की गई उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बता दे कि सुरेश तेली भ्राजपा गोगुंदा भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी भी हैं। विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं और समाज सें अपनी सेवा भावना के लिए जाने जाते हैं। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और देश की एकता, अखंडता तथा प्रगति के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रप में स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं और समाज, विभिन्न वर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर