प्राइम टाइम/गोगुंदा: उपखंड क्षेत्र के पुनावली में विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे को ज्ञापन दिया। पुनावली निवर्तमान उपसरपंच योगेश पालीवाल ने ज्ञापन देते हुए बताया कि पूनावली में पुराना बस स्टैंड होने के बावजूद भी रोडवेज की एक्सप्रेस बसे नहीं रुकती है जिससे उदयपुर सहित अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी होती है। बस चालक यात्रियों को या तो परदाडा या तरपाल में उतारता है जिससे महिलाओं ओर बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। पालीवाल ने बताया कि पूनावली बड़ा आबादी वाला गांव है और यहां से रोजाना कई लोगों की जोधपुर उदयपुर आवाजाही रहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके गांव में पिछले कई महीनों से मनरेगा का काम बंद है। इसे लेकर उन्होंने कई बार संबंधित जेटीए सहित अन्य अधिकारियों को बताया लेकिन अभी तक ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिला है। पालीवाल ने कहा कि लोगो को रोजगार नहीं मिलने से वे परेशान है। उन्होंने उपखंड अधिकारी से दोनों समस्याओं पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने ओर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।