प्राइम टाइम/गोगुंदा: जिले के सादडा मंडी स्थित ओगड जी की धुनी स्थित श्मशानेश्वर महादेव मंदिर पर 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल महोत्सव का आयोजन होगा। श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के दिगंबर श्री मनसुख गिरी जी महाराज के सानिध्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ओगड जी की धुनी सादडा के सभी भक्तजनों ने आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। भक्तजनों में महाशिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह है। महाशिवरात्रि पर में श्मशानेश्वर महादेव जी शिवलिंग पर एक लाख 25 हजार बिल पत्र चढ़ाए जाएंगे।