प्राइम टाइम/गोगुंदा: क्षैत्र के वणी गांव में चारभुजा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में 18 फरवरी को बनौली वर घोड़ा कार्यक्रम वहीं 19 फरवरी को रात्रि जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। 20 फरवरी को मूर्ति स्थापना एवं बजे कलश यात्रा का आयोजन होगा। वणी गांव के सर्वसमाज के लोगो द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 20 फरवरी को महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि श्री चारभुजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जिसमें समस्त ग्रामवासी द्वारा गोगुंदा वणी कट पर श्री आशापुरा होटल से डीजे की धुन पर रथ यात्रा में ठाकुर जी को जुलूस के साथ गांव वनी में मे ले जाया जाएगा।