प्राइम टाइम/गोगुंदा: थाना क्षैत्र के राव मादडा स्थित दुलावतो का गुड़ा में घर में सो रहे वृद्ध दंपति के साथ मारपीट कर लुट का प्रयास किया गया इतना ही नहीं आरोपियों ने पास में ही एक मंदिर से दानपेटी में रखी नकदी भी चोरी कर ली। दुलावतो का गुड़ा के किशन सिंह पुत्र अम्बाव सिंह ने गोगुंदा थाने में रिपोर्ट दी और बताया कि बीती रात करीब 2:00 बजे उसके घर में लूट करने की नीयत से 7 से 8 बदमाश घर की ऊपरी छत से घर के अंदर घुसे।आवाज सुनकर वो नींद से जाग गया। किशन सिंह ने बताया कि उसके कमरे का दरवाजा खोलते ही तीन बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से लट्ठ व सरिए से वार किया जिससे उसके हाथ पैर और शरीर पर गंभीर चोटे आई। उन्होंने कहा कि बाकी बदमाश हाथ में तलवार और लट्ठ लेकर घर के अंदर बरामदे में खड़े थे। उसके जोर से चिल्लाने पर पत्नी सुख कुंवर बाहर आई तो बदमाशों ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और सोने का मादलिया और सोने के कान के गाले लूटने का प्रयास किया। किशन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी और वो जोर से चिल्लाए तब मेरे घर में शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए और दरवाजा खोलकर बाहर आए तब बदमाश घर का मुख्य दरवाजा खोलकर भाग गए। किशन सिंह उनके पीछे भागे लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। बदमाशों के भागते समय उनका मोबाइल व ताले तोड़ने का सरिया और एक बोतल वहीं गिर गए और उक्त सभी बदमाश भाग गए। किशन सिंह ने कहा कि आवाज सुनकर आज पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए।
जाते जाते चोरों ने मंदिर में रखी दानपेटी से नकदी चुराई
किशन सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि लोगो ने देखा कि कुलदेवी कानेश्वरी माताजी मंदिर के ताले टूटे हुए थे और मंदिर की दान पेटी से लगभग 20000 से ₹25000 और मंदिर में एक खड़क चुरा ले गए और मंदिर में तोड़फोड़ कर पूरा सामान बिखेर दिया। बदमाशों का एक मोबाइल फोन मिला जिसमें एक आधार कार्ड मिला जिसमें एक नाम मांगीलाल पिता सिंगाराम निवासी मेवाड़ों का मठ उदयपुर था। किशन सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी उनके यहां चोरी हुई थी।