प्राइम टाइम/ गोगुन्दा:- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा वर्तमान समय में तकनिकी संसाधनों का दुरूपयोग कर आम नागरिकों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों खिलाफ कार्यवाही करने की दिशा में सोमवार बीती रात गोगुंदा थाना क्षैत्र में गोपाल स्वरूप मेवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं गोपाल चन्देल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त गिर्वा के सुपरविजन में श्याम सिंह थानाधिकारी, गोगुन्दा व जिला स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि न्यु मेवाड काठियावाडी होटल, कुमावतो का गुडा पुलिस थाना गोगुन्दा में सनसेट एडवेन्चर नामक कंपनी के 10-12 व्यक्तियों द्वारा मिलकर अमेरिका के नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी (मोबाइल नम्बर, नाम व पते इत्यादि) प्राप्त कर अमेरिकन नागरिकों को इन्टरनेट कॉल व मैसेज कर उनको एप्पल कम्पनी के प्रोडक्टस पर अतिरिक्त चार्ज लगने का बताकर अतिरिक्त चार्ज का रिफण्ड दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर डॉलर में राशि प्राप्त की जा रही थी। जिस पर टीम ने कार्यवाही
करते हुये होटल पर रात्रि के समय दबिश दी गई। टीम द्वारा मौके से बाद पुछताछ 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी हेतू प्रयोग में लिए जा रहे
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण 04 लौपटॉप, 14 मोबाइल, 02 वाहन सहित अन्य एक्सेसरीज जब्त की गई। उक्त अपराधियों का मुख्य सरगना शाहरूख मंशुरी है उक्त सभी अभियुक्तगण Ibeam नाम के एप पर एक टीएफएन नंबर से विदेशी नागरिकों से सम्पर्क कर उनसे घोखाघडी करते थे।
वारदात का तरीका
इन व्यक्तियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेपटॉप व मोबाइल का गहनता से विश्लेपण किया गया। जिसमें पाया गया कि ये सभी व्यक्ति शाहरूख मंशुरी नामक मुख्य सरगना के लिए काम करते हुए अमेरिकन व्यक्तियों की निजी जानकारी प्राप्त कर खुद को एप्पल कम्पनी का कर्मचारी होना बताते हुए अमेरिकन नागरिकों को उनकी कम्पनी के खरीदे गये या खरीदे जाने वाले प्रोडक्ट्स पर ज्यादा चार्ज लगना बता कर अपने द्वारा भेजे गये लिंक पर जाने के लिए बोलते थे। जिससे ये लोग अमेरिकन से अतिरिक्त चार्ज का रिफण्ड दिलाना के नाम पर डॉलर में राशी प्राप्त कर धोखाधड़ी करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
(1). शाहरूख मोहम्मद शेख पुत्र मोहम्मद शरीफ मंशुरी जाति शेख मुसलमान उम्र 33 साल निवासी मकान नंबर सी-65 शुबा खान शेरी केलावाली मस्जिद के पास, पुलिस थाना जमालपुर अहमदाबाद गुजरात।
(2) चेतन सिंह सिकरवार पुत्र हरिसिंह उम्र 34 वर्ष जाति राजपूत निवासी मकान नंबर 07, भोलानगर की चाली, संजय चोक अमरई बाडी पुलिस थाना अमरई बाडी अहमदाबाद गुजरात।
(3) करण कुमार पिता मनोज कुमार जाति मीणा उम्र 28 साल निवासी शिव शक्ति नगर सांचोर, जालोर।
(4) मिलन पुत्र विपिन जोशी जाति ब्राहमण उर्म 24 वर्ष निवासी मालवाडा थाना चितलवाना सांचोर, जालोर
(5) प्रवीण कुमार पिता तुलछाराम जाति मीणा उम्र 26 वर्ष भीलो की ढाणी, विरोल छोटी,बथाना सांचोर हाल शिव शक्ति नगर सांचोर जिला जालोर हाल सनसेट एडवेंचर प्राईवेट मिलिटेड टुअर एण्ड ट्रेवल्स ऐजेन्सी ऑफिस व 33 फस्ट फ्लोर विनायक कॉम्पलेक्स दुर्गा नर्सरी रोड थाना भूपालपुरा उदयपुर।
(6) आलोक अचुमि पुत्र अतोबी जाति अचूमि उम्र 30 निवासी मकान नंबर 23, लेक व्यू कॉलोनी, डीएमसी, वार्ड नंबर १0, खेम महल पुलिस थाना पश्चिम जिला दीमापुर
नागालेण्ड।
(7) जुसवा अलेक्जेण्डर पुत्र जेलिडा ढाकर जाति ढाकर उम्र 33 वर्ष निवासी मोकिया बी, पुलिस थाना मोकिया, जिला पश्चिम जयन्तिया हिल्स, मेघालय।
(8) दीपक थापा पुत्र सुनिल कुमार जाति थापा उम्र 32 वर्ष निवासी विण्णुपुर शिलोंग जिला पूर्वी खांसी हिल्स पुलिस थाना रेली बम्ब, मेघालय।
(9) रोमियों स्टेन पुत्र अलबिलिंग सदाप जाति खांसी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम ठागों रोमन पुलिस थाना उलु कुंची जिला कर्वि अललोग आसाम।
(10) शेमलाद रोगरिन पुत्र रेलिना रोगरिन डोग उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पोरथव उमडोग, लुम्बिनीगिरी स्कूल के पास शिलोंग मेघालय।
(11) अनुशा पुत्री हरिनारायण डींगडोग जाति खांसी, उम्र 37 साल, निवासी 447, फोरेस्ट कोलोनी पुलिस थाना सदर जिला, पूर्वी खांसी हिल्स मेघालय।
(12) सुरेश पुत्र सिबु बसल नेपाली उम्र 32 वर्ष निवासी 48, नियर कन्टुमेन स्कूल, पुलिस थाना लोअर पलटन बाजार, जिला पूर्वी खांसी हिल्स, मेघालय।