प्राइम टाइम/गोगुंदा: सायरा तहसील के नांदेशमा मे राजकीय आयुर्वेद औषधालय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं श्री चामुंडा माता मंदिर विकास समिति के सयुंक्त तत्त्ववधान में तीन दिवसीय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन शिविर में सैंकड़ों लोग उमड़े। शिविर के तीसरे दिन 260 लोगो का विभिन्न रोगों के लिए उपचार किया। इन तीन दिनों में कुल 604 लोगो का उपचार एवं औषध वितरण किया। शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रसित पंचकर्म चिकित्सा के 255 महिला पुरुष कटी बस्ती, जानू बस्ती, स्नेहन, स्वेदन अग्निकर्म एवं पाइल्स भगंदर के 126 रोगी, काय चिकित्सा एवं स्त्रीरोग के 223 रोगी ने चिकित्सा एवं औषध लाभ लिया।क्षेत्र वासियो में शिविर के प्रति अपार उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 670 लोगो ने रोग प्रतिरोधक काढ़ा पिया। 300 बच्चों का रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक स्वर्ण प्राशन कराया। शिविर में गैर संक्रामक रोग में BP के 48 रोगी, मधुमेह के 30 रोगी का उपचार एवं परामर्श दिया। शिविर में आये लोगो को स्वस्थ जीवन शैली, योगाभ्यास कर आहार विहार मार्गदर्शन दिया एवं औषधिय पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया शिविर प्रभारी डॉ. सुथार ने बताया की इस शिविर में काय चिकित्सा में डॉ. ललित सिंह देवड़ा एवं डॉ. संजीव मैथिल पंचकर्म में डॉ. नितिन सेजु, स्त्री रोग में डॉ. प्रियंका मीणा, हेमंत पालीवाल, ललित पालीवाल, खुशवंत जोशी, केसर राजपूत, करण सिंह देवड़ा, बंशीलाल, योग प्रशिक्षक भागवन्ति पालीवाल, हितेश पालीवाल,भावेश ने अपनी सेवाएं दी।