प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र के मजावद गांव में शनिवार रात को एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे में 31 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मोड़वा निवासी नीमा राम गमेती (35), लखमा राम गमेती (35), पंकज गमेती (12) की मौत हो गई वहीं 31 लोग घायल हुए। दुर्घटना में गंभीर 28 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग एक ही परिवार और रिश्तेदारी के थे, जो एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग पर अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ा और तेज रफ्तार पिकअप सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।
गोगुंदा अस्पताल में मची अफरातफरी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत गोगुंदा चिकित्सालय पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी 31 घायलों को उदयपुर के महाराणा भूपाल (MB) चिकित्सालय रेफर किया गया है। एक साथ घायलों के आने से गोगुंदा अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
पूर्व उपप्रधान पप्पु राणा ने घायलों मिले, गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर करवाया
गोगुंदा के मजावद में जो हादसा हुआ उसकी सूचना मिलते ही पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा अस्पताल पहुंचे जहां घायलों से मिले ओर गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर करने में मदद की। गोगुंदा पूर्व प्रधान पप्पू राणा भील अस्पताल में देर रात तक अस्पताल परिसर में उपस्थित रहे।
