प्राइम टाइम/गोगुंदा: डीएसटी व पुलिस थाना बेकरिया ने गुप्त सूचना के आधार पर टैंकरो से अवैध रूप से लॉक तोड कर मोटर व पाईप के माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थ निकालने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 81 ड्रम में कुल 8800 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ, एक टैंकर तथा एक पीकअप को जब्त कर दो आरोपीगण प्रकाश पिता फगलुराम निवासी डावल थाना चितलवाना जिला जालौर एवं विश्नाराम पिता कुम्भाराम निवासी खेडा आलमसर चोहटटन दिनगढ थाना धनाउ जिला बाडमेर को गिरफतार किया। बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि थाना सर्कल के खोखरीया नाल के पास स्थित बालाजी होटल के पीछे पहूचे। जहां पर टैंकर से अवैध रूप से लॉक तोड कर मोटर व पाईप के माध्यम से पेट्रोलियम पदार्थ निकाला जा रहा था व आरोपियों द्वारा पूर्व में निकाला गया पेट्रोलियम पदार्थ होटल से थोडी दुरी पर गोदाम में रखा हुआ था । गोदाम में 200-200 लीटर के कुल 81 ड्रम अवैध पेट्रोलियम पदार्थ से भरे हुए मिले। इसके अलावा मौके पर एक टैंकर जिससे पेट्रोलियम पदार्थ निकाला जा रहा था तथा एक पीकअप मिली। इस प्रकार टीम द्वारा 81 ड्रम में कुल 8800 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ, एक टैंकर, एक पीकअप व पेट्रोलियम पदार्थ निकालने में काम लिया जा रहा था।
