Explore

Search

August 28, 2026 3:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, बुकिंग और डिलीवरी कोड पर मिल रहा सिलेंडर

प्राइम टाइम/गोगुंदा: श्री सालासर बालाजी भारत गैस एजेंसी, गोगुंदा ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए बताया है कि क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं।
एजेंसी की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि उपभोक्ता यदि निर्धारित समय पर गैस बुकिंग करते हैं और डिलीवरी के समय डिलीवरी कोड उपलब्ध कराते हैं, तो उन्हें आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
एजेंसी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की आवश्यकता नहीं है। बिना बुकिंग और डिलीवरी कोड के सिलेंडर लेने में उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है, इसलिए नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करें।
एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नियमों के अनुसार बुकिंग करने पर गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर