प्राइम टाइम/गोगुंदा: उपखंड क्षेत्र में घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को उपखंड अधिकारी शुभम भैंसारे के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने गैस एजेंसियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्रवीण कुमार सैनी और प्रवर्तन निरीक्षक अरविंद कुमार ने गोगुंदा क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसियों के गोदामों का जायजा लिया। प्रशासनिक टीम ने श्री सालासर भारत गैस के ओबरा कला स्थित गोदाम का निरीक्षण किया, वहीं सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता ने कमोल स्थित भारत गैस गोदाम पर आकस्मिक दबिश दी।
निरीक्षण के दौरान टीम ने घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया तथा भौतिक सत्यापन भी किया। जांच में पाया गया कि वर्तमान में गोगुंदा और कमोल दोनों क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि इससे पहले 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 9 प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की गई थी।
प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए आगे भी नियमित निरीक्षण और कार्रवाई जारी रहेगी।