Explore

Search

August 28, 2026 6:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा-सायरा मार्ग हादसा: इलाज के दौरान तीसरे घायल की मौत, मृतकों की संख्या 3; बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप, आज विरोध प्रदर्शन की तैयारी

प्राइम टाइम/गोगुंदा: जिले के गोगुंदा-सायरा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुआवतो का गुड़ा निवासी मोहप्पत सिंह पुत्र सोहन सिंह (55) की शनिवार रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को श्रीमालियों की मादड़ी के पास एक तीन पहिया लोडिंग टेंपो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि सुआवतो का गुड़ा गांव से पांच लोग बिजली की खराब डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर) को लेकर टेंपो से गोगुंदा आ रहे थे। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा।
हादसे में भोपाल सिंह पुत्र पन सिंह (55), राम सिंह पुत्र भेरू सिंह (45) और मोहप्पत सिंह पुत्र सोहन सिंह (55) की मौत हो गई, जबकि अभय सिंह और लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव कब्जे में लेकर गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इधर मृतकों के परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए आक्रोश जताया है। परिजनों का आरोप है कि गांव में पिछले चार दिनों से बिजली बंद थी, जिसके बाद अधिकारियों ने खराब डीपी को गोगुंदा लाने के निर्देश दिए थे। इसी दौरान डीपी लेकर आते समय यह हादसा हो गया।
घटना के बाद करणी सेना ने भी नाराजगी जताई है और शनिवार सुबह 8 बजे विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि परिवार की मांगों पर सहमति नहीं बनने तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।
हादसे की सूचना मिलने पर गोगुंदा एसडीएम आईएएस शुभम भैसारे और सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बाद में बिजली विभाग के अधिकारी रोहित सिंह गुहिल भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां प्रशासन के निर्देश पर एफआरटी सदस्य महावीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर