प्राइम टाइम/गोगुंदा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत विधानसभा क्षेत्र गोगुंदा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में गोगुंदा, नांदेशमा एवं सायरा मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के इतिहास, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों, पंचायती राज चुनाव, मीडिया एवं सोशल मीडिया, नमो ऐप सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में कुल आठ सत्र आयोजित होंगे, जिनमें कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, राष्ट्र प्रथम की भावना तथा संगठनात्मक कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा।
शिविर में बताया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए देशहित को सर्वोपरि रखा गया है। कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण, वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आगे बढ़ाने तथा अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार करने की दिशा में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
शिविर में विधायक प्रताप लाल, जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, गोगुंदा प्रधान सुंदर देवी, सायरा प्रधान सवाराम, जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, मुख्य वक्ता नरेंद्र सिंह असोलिया, पप्पू राणा भील, नाहर सिंह देवड़ा, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह जाला, मंडल अध्यक्ष नवल सिंह राजपूत, गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, सायरा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, शिविर प्रभारी डी.सी. मेघवाल, दयालाल चौधरी, लक्ष्मण सिंह राव, दिनेश सेन सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।