Explore

Search

August 28, 2026 6:32 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर संपन्न

प्राइम टाइम/गोगुंदा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गोगुंदा, नांदेशमा और सायरा मंडल के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न सत्रों में भाजपा का इतिहास, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां, पंचायती राज चुनाव, मीडिया प्रबंधन, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया और नमो ऐप सहित कई विषयों पर वक्ताओं द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराते हुए बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है और संगठन से पहले राष्ट्र की भावना को लेकर आगे बढ़ता है।
सत्रों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आगे बढ़ाने, अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण पर भी चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।
शिविर में विधायक प्रताप लाल भील,  देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, गोगुंदा प्रधान सुंदर देवी, सायरा प्रधान सवाराम, जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, मुख्य वक्ता नरेंद्र सिंह असोलिया, चंद्रशेखर जोशी, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा, पूर्व उपप्रधान पप्पू राणा भील और नाहर सिंह देवड़ा ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, गोगुंदा मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी, सायरा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, शिविर प्रभारी डी.सी. मेघवाल, दयालाल चौधरी, लक्ष्मण सिंह राव, वरिष्ठ नेता लाल सिंह झाला, गोपीलाल मेनारिया, दिनेश सेन, ललिता जोशी, लोकेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर