प्राइम टाइम/गोगुंदा:: नवज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांचली ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) की कक्षा 10 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के सभी 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्था का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के कुल 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की। इनमें गजेन्द्र सिंह राजपूत ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा कुलदीप सिंह ने 94.67 प्रतिशत, भारत नागदा ने 94.5 प्रतिशत, जयदेव मेघवाल ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसी क्रम में आयुष वैष्णव और कविश सिंह राव ने 91.67-91.67 प्रतिशत, संजय आमेटा ने 90.67 प्रतिशत तथा सोनू पालीवाल ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।