Explore

Search

August 28, 2026 2:59 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा की बेटी ने लहराया परचम, 10वीं बोर्ड में 93% अंक हासिल

प्राइम टाइम/गोगुंदा: मंगलवार को घोषित हुए 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र की प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। गोगुंदा कस्बे के करड़े क्षेत्र की एक होनहार छात्रा माही सोनी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
करड़े के काछवा स्थित पीएमश्री विद्यालय की छात्रा माही सोनी ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
माही के पिता सुरेश सोनी ने बताया कि माही बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया है।
पढ़ाई के साथ-साथ माही बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उन्हें पेंटिंग का विशेष शौक है और वे अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करना पसंद करती हैं।
भविष्य के लक्ष्य के बारे में माही ने बताया कि वह बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं, ताकि समाज की सेवा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर