Explore

Search

August 28, 2026 3:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मीरा एकेडमी के छात्रों की बड़ी सफलता, 5वीं व 8वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

प्राइम टाइम/गोगुंदा: राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्री मीरा इंग्लिश एकेडमी, पदराडा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का कक्षा 5वीं एवं 8वीं दोनों का परिणाम 100% रहा, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

 

कक्षा 8वीं बोर्ड में यशस्वी श्रीमाली, विनोद पूजारी, कुशाल प्रजापत एवं हर्षिता सुथार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 5वीं बोर्ड में दीपिका कुंवर, करण सिंह, परिणीता लोहार, प्रेक्षा श्रीमाली, प्रिंस गरासिया, राहुल प्रजापत, विहान जोशी एवं दीक्षिका जोशी ने भी बेहतरीन परिणाम हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई।
विद्यालय की निर्देशिका ललिता जोशी ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के संयुक्त प्रयास और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर