किंडल द स्कॉलर्स एरिना, गोगुंदा का शानदार प्रदर्शन, 5वीं व 8वीं बोर्ड में 100% परिणाम
प्राइम टाइम/गोगुंदा: प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा घोषित 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में किंडल द स्कॉलर्स एरिना, गोगुंदा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का कुल परिणाम दोनों कक्षाओं में 100 प्रतिशत रहा।
कक्षा 8वीं बोर्ड में लवीश नाई, मान्यता जोशी, दिव्या सेन, जितेंद्र सिंह, तनु तेली एवं इशिका झाला ने श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
वहीं कक्षा 5वीं बोर्ड में अनुष्का मुनिया, शिवि गरासिया, जयेश भारती, सुजल डामोर, रजत गरासिया, हर्ष पुरोहित, रोहित गरासिया, कल्पना मेघवाल, धनिष्ठा मेघवाल एवं कुशाल मेघवाल ने शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर परिसर में खुशी और उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक दुर्गेश पालीवाल एवं सहायक कैलाश मेघवाल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।