Explore

Search

August 28, 2026 3:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शिक्षा मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

प्राइम टाइम/गोगुंदा: गोगुंदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बुधवार को राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मंत्री का विशेष स्वागत किया।
भेंट के दौरान छात्राओं तमन्ना राठौड़, दिव्या बाघेला, रिया लोहार एवं काव्या प्रजापत ने शिक्षा मंत्री को आकर्षक पेंटिंग्स भेंट कर उनका अभिनंदन किया। छात्राओं की कला एवं उत्साह की मंत्री ने सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन से संचालक खुशबू जैन, दिव्यांश जैन, ललित चौधरी सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता से संवाद किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में मंत्री ने छात्राओं के साथ फोटो भी खिंचवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर