प्राइम टाइम/गोगुंदा: राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को उदयपुर गोगुंदा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे तपोभूमि जरगा जी जूना अखाड़ा, गोगुंदा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विनोद जाखड़ दोपहर 1:50 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 2:45 बजे बाबा रामदेव जी मंदिर (NH-27, ढीकली) पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे गोगुंदा में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गोगुंदा उपसरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लालकृष्ण सोनी ने बताया कि जाखड़ दोपहर 3:30 बजे उनके गोगुंदा बस स्टैंड हॉस्पिटल के सामने स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तत्पश्चात शाम को 8 बजे वे श्री जरगाजी जूना स्थान हेतु रवाना होंगे तथा रात 9 बजे श्री जरगाजी जूना स्थान (प्रथम पाटोत्सव) कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस दौरे को लेकर एनएसयूआई राजस्थान के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं जनसम्पर्क कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।