Explore

Search

August 28, 2026 5:16 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सायरा मंडल में भाजपा स्थापना दिवस को लेकर तैयारी बैठक कल

प्राइम टाइम/सायरा: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सायरा मंडल की मंडल कार्यकारिणी की बैठक रविवार, 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
बैठक का आयोजन हनुमान टेकरी, सायरा में प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष करण जोशी करेंगे।
बैठक में मंडल प्रभारी दयालाल चौधरी एवं मंडल संयोजक बाबू सिंह सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान स्थापना दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया जाएगा।
बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर