Explore

Search

August 28, 2026 3:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मां सरस्वती मंदिर बरा बरवाड़ा में ध्वजा कार्यक्रम 12-13 अप्रैल को

प्राइम टाइम/गोगुंदा:  नगारची समाज द्वारा मां सरस्वती मंदिर, बरा बरवाड़ा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ध्वजा कार्यक्रम इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि मां सरस्वती की असीम कृपा से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के तहत 12 अप्रैल 2026 को रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन होगा।
इसके पश्चात 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे मां सरस्वती मंदिर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ध्वजा चढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
नगारची समाज ने सभी समाजजन, बड़े-बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं नवयुवक मंडल के सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर