Explore

Search

August 28, 2026 5:16 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा दौरे पर टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार को घेरा, चुनाव टालने और मनरेगा मुद्दे पर उठाए सवाल

प्राइम टाइम/गोगुंदा: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली ने शुक्रवार को मेवाड़ दौरे के तहत गोगुंदा पहुंचकर आमजन से संवाद किया और जनसुनवाई के माध्यम से उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने राज्य की भजन लाल शर्मा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा।
जूली ने भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था, लेकिन वर्तमान सरकार चुनाव टालकर उनके अधिकारों का हनन कर रही है।
प्रेस वार्ता में उन्होंने नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव टालने के फैसले को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि भाजपा हार के डर से चुनावों से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर चुनाव नहीं होने से राजस्थान को केंद्र से मिलने वाली करीब 3000 करोड़ रुपये की ग्रांट का नुकसान हुआ है।
नेता प्रतिपक्ष ने मनरेगा को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मजदूरों का भुगतान महीनों से लंबित है और भीषण गर्मी में राहत कार्यों को लेकर भी सरकार गंभीर नहीं है।
गोगुंदा में पूर्व मंत्री डॉ. मांगी लाल गरासिया के नेतृत्व में उपसरपंच लालकृष्ण सोनी के प्रतिष्ठान पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पाग-ऊपरना पहनाकर सम्मानित किया गया और महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट की गई।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया हरि सिंह झाला, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाना, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, ओमप्रकाश जोशी, फतेह सिंह झाला, वरिष्ठ नेता करण सिंह झाला, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, चंद्रशेखर सोनी, कपिल सिंह झाला, सुरेश लोहार, जसपाल सिंह, दुर्गेश मेघवाल, अभय सिंह झाला, करणी सेना के तहसील प्रभारी निर्भय सिंह देवड़ा, रमेश सुथार, युवा मंडल अध्यक्ष लीलाधर पालीवाल, रघु टेलर, तेज सिंह देवड़ा, दीपेश नंदावत, जयदीप सिंह, डूंगर सिंह देवड़ा, फतेह सिंह मादा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर