Explore

Search

August 28, 2026 4:20 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिला 4 वर्षीय मासूम, पुलिस ने लिया संरक्षण में

प्राइम टाइम/गोगुंदा::कस्बे के बस स्टैंड पर गुरुवार को एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्चा अकेला बैठा रो रहा था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए उसकी मदद की और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी महेंद्र प्रजापत ने सबसे पहले बच्चे को अकेला देखा। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को संभाला। बस स्टैंड पर खिलौने बेचने वाली कंचन बाई ने बच्चे को खिलौना देकर शांत कराया, वहीं पूर्व वार्ड पंच रोशन लाल वेद ने उसे आइसक्रीम खिलाकर संभालने का प्रयास किया।
घटना की सूचना मिलने पर गोगुंदा थाने के बाल कल्याण अधिकारी विनेश कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। पुलिस ने बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बच्चे ने काले रंग की टी-शर्ट और लेगी पहन रखी है। उसके सिर पर बड़े बाल हैं, गले में लाल धागा तथा हाथों में काली चूड़ियां पहनी हुई हैं। प्रारंभिक जानकारी में कुछ लोगों ने बताया कि सुबह बच्चे को एक महिला के साथ बस स्टैंड पर देखा गया था, जिसके बाद वह अकेला नजर आया।
पुलिस ने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर आमजन से पहचान करने की अपील की है। यदि किसी को बच्चे या उसके परिजनों के बारे में जानकारी हो तो गोगुंदा थाना पुलिस से संपर्क करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर