Explore

Search

August 28, 2026 3:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रणकपुर घाटे में दर्दनाक हादसा कुएं में गिरी कार, युवक की मौत

प्राइम टाइम/गोगुंदा : उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र स्थित रणकपुर घाटे में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अमराई वेली मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरी, जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रणकपुर घाटे में मग्गा के समीप अमराई वेली मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी। कार के कुएं में डूब जाने से चालक बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बाली निवासी अंकित जैन के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी कानाराम जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों एवं ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला। बाद में जेसीबी मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को भी कुएं से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सायरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने वाहन नंबरों के आधार पर मृतक की शिनाख्त की। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर