Explore

Search

August 28, 2026 3:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

प्राइम टाइम/गोगुंदा: थाना क्षेत्र के छाली ग्राम पंचायत के उमरिया घोडवा गांव में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने नौ साल के मासूम की जान ले ली। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
खेलते समय हुआ हादसा

​छाली ग्राम पंचायत के प्रशासक गणेश लाल खैर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमरिया घोडवा निवासी नेजाराम (9), पुत्र खेमाराम, रविवार को अपने घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। दुर्घटना कारित करने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर