प्राइम टाइम/गोगुंदा: गोगुंदा उपखंड क्षेत्र के सायरा थाना क्षैत्र में एक पति-पत्नी के बीच का मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक ससुर ने अपने ही दामाद के खून का प्यासा हो गया। उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में एक ससुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दामाद की दुकान पर जानलेवा हमला कर दिया और गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष
मिली जानकारी के अनुसार, कडेचावास निवासी पीड़ित हीरा सिंह का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर मामूली विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को पालते हुए पीड़ित के ससुर किशन सिंह (निवासी बगडुंदा) ने 9 मई की रात करीब 11 बजे अपने 4-5 साथियों के साथ दामाद की दुकान पर धावा बोल दिया।

दुकान में घुसकर तलवारों से हमला
पीड़ित ने बताया कि वह रात को अपनी दुकान में काम कर रहा था, तभी आरोपी ससुर लाठी और तलवारों से लैस होकर दुकान में घुस आया। आरोपियों ने हीरा सिंह पर जानलेवा हमला करते हुए उसके साथ गंभीर मारपीट की। जान बचाने के लिए पीड़ित को रात के अंधेरे में ही दुकान के पिछले दरवाजे से भागना पड़ा और उसने पड़ोस के गांव में छिपकर रात काटी।
तोड़फोड़ और 16 हजार की लूट
पीड़ित जब अगली सुबह दुकान पहुंचा तो नजारा देख दंग रह गया। आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और काउंटर के गल्ले में रखे 15-16 हजार रुपये लूट ले गए। पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। सायरा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ससुर व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धारा के तहत केस दर्ज किया है। मामले की कमान एएसआई राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।