Explore

Search

August 28, 2026 3:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सायरा पुलिस की बड़ी सफलता: ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में खुलासा, महिला सहित दो गिरफ्तार

प्राइम टाइम/उदयपुर: जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार सायरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंधे कत्ल (ब्लाइंड मर्डर) की गुत्थी को मात्र 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला?

दिनांक 11 मई 2026 को सायरा थाना क्षेत्र की भील बस्ती के पास एक खेत में मोहनलाल निवासी रावो का सायरा की लाश मिली थी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतक के पुत्र धर्मेश ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उसके पिता भील बस्ती में शांताराम के यहाँ कारीगरी का काम करते थे और 10 मई की शाम से लापता थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

शराब के नशे में कहासुनी बनी हत्या का कारण

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 10 मई की रात को मृतक मोहनलाल शराब के नशे में था। इसी दौरान उसकी आरोपियों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी डाली बाई (42) और देवाराम (60) ने मोहनलाल के साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। जब वह बेहोश हो गया, तो आरोपी उसे मरणासन्न हालत में खेत में छोड़कर भाग गए, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस टीम की तत्परता

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृत्ताधिकारी गोपाल चन्देल के सुपरविजन में सायरा थानाधिकारी कानाराम सिरवी की टीम ने तकनीकी सहयोग और मुखबिरों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। टीम में स.उ.नि. राजेन्द्र सिंह, शम्भु सिंह, और कांस्टेबल रूपाराम, धर्मेन्द्र, भावेश व नरपतराम शामिल थे। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर