Explore

Search

August 28, 2026 3:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़

महिला सुरक्षा के लिए खास अभियान: सादा वेश में पुलिस का एक्शन, छेड़छाड़ और शराबखोरी पर कसा शिकंजा, 12 लोगों को दबोचा

प्राइम टाइम/उदयपुर:  शहर में महिला सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा के मार्गदर्शन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा सादा वेश और अदृश्य पुलिसिंग तकनीक के जरिए कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस के अनुसार 9 मई 2026 से शुरू किए गए इस अभियान के तहत शहर के संवेदनशील स्थानों—जैसे पार्क, स्कूल-कॉलेज के आसपास, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों—में विशेष निगरानी रखी जा रही है। यहां महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग, अभद्र व्यवहार और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने थाना घंटाघर एवं अंबामाता क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को अनुचित व्यवहार और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते हुए डिटेन किया। साथ ही एक कार को भी जब्त किया गया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस अभियान के तहत कुल 12 लोगों को पकड़ा जा चुका है। आगे भी शहर में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर