Explore

Search

August 28, 2026 3:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

वीरपुरा में बाबा रामदेव मंदिर पाटोत्सव 15 मई को, भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण

प्राइम टाइम/गोगुंदा: क्षेत्र के वीरपुरा गांव में 15 मई को बाबा रामदेव मंदिर पाटोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री बाबा रामदेव सेवा समिति एवं मेघवाल समाज वाकल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है। समिति के पूर्व सचिव मोहन लाल मेघवाल ने बताया कि पाटोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायक कलाकार मनीष परिहार, लक्ष्मण तंवर, दीपक कमलवास और विष्णु रायकवाल बाबा रामदेव के भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, नृत्य कलाकार ममता भारती और कविता भारती अपनी प्रस्तुतियों से भक्ति रस बिखेरेंगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां भी शिरकत करेंगी। इनमें जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, जरगा विकास ट्रस्ट गूंदाली के अध्यक्ष किशन मेघवाल, विधायक प्रताप गमेती, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पीसीसी महासचिव लालसिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर