प्राइम टाइम/गोगुंदा: थाना क्षेत्र के जसवंतगढ़ के समीप एक बीड़े (जंगल क्षेत्र) में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का शव एक बरगद के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटनास्थल के नीचे से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान खेताराम (पुत्र उदाराम गमेती), निवासी बरावली (विसमा) के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
फिलहाल शव को गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।