Explore

Search

October 25, 2026 4:39 am

नांदेशमा में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ वार्षिक ध्वजारोहण समारोह, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

प्राइम टाइम/गोगुंदा: नांदेशमा गांव स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जी (श्री केसरियाजी) मंदिर में बुधवार को श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ वार्षिक ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।
धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों और मंगल ध्वनियों के बीच श्रद्धा का अनूठा माहौल देखने को मिला। भक्तों ने भक्ति और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। समारोह के तहत शांति लाल एवं किशोर कोठारी द्वारा सत्तर भेदी पूजा संपन्न कर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा और पूरे आयोजन में भक्ति की विशेष छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लेते हुए समाज में धार्मिक मूल्यों और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
आयोजन शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों और समाजजनों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर