Explore

Search

August 28, 2026 3:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली गर्जना रैली के लिए गोगुंदा से 250 से अधिक कार्यकर्ता रवाना: जनजाति सुरक्षा मंच के नेतृत्व में आदिवासी समाज की ‘डी-लिस्टिंग’ मुख्य मांग

प्राइम टाइम: गोगुंदा/उदयपुर, जनजाति सुरक्षा मंच के आह्वान पर 24 मई को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘गर्जना रैली’ में भाग लेने के लिए गोगुंदा क्षेत्र से 250 से अधिक कार्यकर्ता रवाना हुए। रैली में देशभर से 3 लाख से अधिक आदिवासी समाज के लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है, जो अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति के साथ दिल्ली के लाल किला मैदान में एकत्रित होंगे।

मंच के जिला संयोजक पप्पू राणा भील के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली के लिए निकला। रैली में देश के गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष ‘डी-लिस्टिंग’ की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी। इसके तहत उन लोगों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची से बाहर करने की मांग की जा रही है, जिन्होंने आदिवासी समाज की परंपराएं, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक पहचान छोड़कर अन्य धर्म अपना लिया है।


इस अवसर पर भीलु राणा सेवा समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र भील, उपाध्यक्ष दिलीप गमेती, कालूलाल गमेती, रामलाल, कमल जी, रूपलाल, जमनालाल, अंबालाल, दीपाराम, प्रेमलाल, हमेरलाल, चोखाराम, प्रकाश जी, मालाराम, राजाराम, कलाराम, अंदाराम, राणाराम, शांताराम, वीराराम, मोतीलाल सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रैली के दौरान विभिन्न राज्यों की आदिवासी संस्कृतियों का संगम भी देखने को मिलेगा, जिससे देश की विविधता और पारंपरिक विरासत का प्रदर्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर