Explore

Search

August 28, 2026 3:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भूमि विकास बैंक के चेयरमेन बनने पर मथुरेश नागदा ने जताया आभार: लालसिंह झाला के निवास पर पहुंचकर किया सम्मान, किसानों के हित में काम करने का संकल्प

प्राइम टाइम/गोगुंदा: भूमि विकास बैंक के चेयरमेन पद पर नियुक्ति के बाद मथुरेश नागदा ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव लालसिंह झाला के निवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान लालसिंह झाला ने नागदा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें ऊपरना पहनाकर सम्मानित किया तथा मुँह मीठा कराकर जीत की बधाई दी।

 

इस अवसर पर मथुरेश नागदा ने कहा कि उन्हें चेयरमेन पद की जिम्मेदारी देने के लिए वे संगठन और लालसिंह झाला के प्रति हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि “आपका विश्वास ही मेरी ताकत है। किसानों की सेवा और बैंक के विकास के लिए मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करूंगा।”


नागदा ने आगे कहा कि संगठन के विश्वास और मार्गदर्शन के कारण ही उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भूमि विकास बैंक को किसानों के हित में और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने आगे भी मार्गदर्शन और आशीर्वाद बनाए रखने की अपेक्षा जताई।


कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई तथा क्षेत्र के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर