प्राइम टाइम/गोगुंदा: गोगुंदा-पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भादवी गुड़ा के आगे मदारडा कट के निकट सोमवार को एक मार्बल से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस की सहायता से उदयपुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोगुंदा थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मंगल सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाकर किनारे करवाने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।