Explore

Search

August 28, 2026 1:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा में नारी चौपाल का आयोजन, महिलाओं को अधिकारों व योजनाओं की दी जानकारी

प्राइम टाइम/गोगुंदा: ब्लॉक गोगुंदा में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा सीडीपीओ कार्यालय में नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना रहा।
ब्लॉक पर्यवेक्षक सीमा चौहान ने बताया कि नारी चौपाल के माध्यम से महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बाल विकास विभाग से महिला पर्यवेक्षक ललिता राणावत तथा विकल्प संस्थान से कोमल ठाकुर और सविता जी उपस्थित रहीं।
इस दौरान कोमल ठाकुर ने महिलाओं को घरेलू हिंसा की रोकथाम के प्रति जागरूक किया, वहीं सविता जी ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला अधिकार एवं सुरक्षा, लैंगिक समानता, बाल विवाह रोकथाम, पोषण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिकायत निवारण से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने का मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। चौपाल में महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर