Explore

Search

August 29, 2026 3:29 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मादा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 62 मरीजों ने लिया लाभ

प्राइम टाइम/गोगुंदा: तहसील की ग्राम पंचायत मादा में गुरुवार को कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, बांसड़ा (गोगुंदा) के तत्वावधान में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के लिए निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के 62 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर प्रभारी एवं चिकित्सालय उप अधीक्षक डॉ. संगीता भटनागर ने बताया कि संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. दिनेश खत्री एवं पैट्रन ट्रस्टी डॉ. सरोज के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चों को उनके निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
शिविर का शुभारंभ मादा गांव की सरपंच मोहनी बाई द्वारा किया गया। इस दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. हीना कौसर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अहारी तथा इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. मनोज मथुरिया ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया।
शिविर में विशेष रूप से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही आयुर्वेद पद्धति के माध्यम से उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर