Explore

Search

August 28, 2026 4:21 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गाय को बचाने के प्रयास में कार पुलिया से गिरी, दंपति सहित चार घायल

प्राइम टाइम/गोगुंदा: उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोगुंदा पिंडवाड़ा हाइवे पर इसवाल पुलिया पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर करीब 5 फीट नीचे गिर गई और तीन बार पलट गई। हादसे में कार सवार दंपति सहित दो मासूम बच्चे घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार सादड़ी निवासी एक परिवार स्विफ्ट कार से गोगुंदा से उदयपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान इसवाल पुलिया पर चढ़ते समय अचानक एक गाय वाहन के सामने आ गई। चालक ने गाय को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे से नीचे उतर गई और तीन बार पलट गई।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से उदयपुर जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे में कार सवार मनीषा गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जबकि उनके पति व दो मासूम बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मनीषा के पति सादड़ी क्षेत्र में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जिला अस्पताल में मनीषा का उपचार जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर इसवाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर