Explore

Search

August 28, 2026 3:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

नांदेशमा में राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, युवा कांग्रेस ने किया नमन

प्राइम टाइम/गोगुंदा: विधानसभा क्षेत्र के नांदेशमा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर हितेश पालीवाल ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट के सपनों को साकार करने के लिए सचिन पायलट लगातार युवा, किसान और मजदूर वर्ग के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला से हम सभी को संगठन को मजबूत करने और धरातल पर मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। झाला के मार्गदर्शन में कांग्रेस ने 10 वर्षों बाद भूमि विकास बैंक में भाजपा के गढ़ को तोड़कर अपना बोर्ड बनाया, जो कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।
पालीवाल ने कहा कि आज हम सचिन पायलट और लाल सिंह झाला के नेतृत्व में मजबूती से कार्य कर रहे हैं और आने वाले समय में अभिमन्यु सिंह झाला एवं पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ बुजुर्गजनों का श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया गया।
इस मौके पर देवीलाल, लहरी लाल, मुकेश, हितेश माली, लहर दास, चुन्नीलाल, सोहनलाल, प्रताप सिंह, वालूराम, डुल सिंह, पुष्कर पालीवाल, हमेर सिंह, पुष्कर गर्ग, जीवाराम, गणेश सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर