Explore

Search

August 28, 2026 3:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेक्सिको की कार्यवाहक राजदूत का किया आत्मीय स्वागत मेवाड़ की समृद्ध विरासत और संस्कृति से अभिभूत हुईं राजदूत

प्राइम टाइम/उदयपुर:  मेक्सिको की कार्यवाहक राजदूत (चार्ज द’अफ़ेयर्स) क्लौडिया केलर लापेयर ने रविवार को सिटी पैलेस पहुंचकर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. मेवाड़ ने भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा का निर्वहन करते हुए राजदूत का मेवाड़ी परंपरा के अनुरूप आत्मीय स्वागत किया।
डॉ. मेवाड़ ने राजदूत क्लौडिया केलर लापेयर, उनकी बहन गिसेला केलर लापेयर तथा गनेरीवाल फाउंडेशन के ट्रस्टी कुणाल गनेरीवाल का स्वागत-अभिनंदन कर स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सिटी पैलेस में आयोजित इस विशेष भेंट के दौरान भारत और मेक्सिको के सांस्कृतिक संबंधों, मेवाड़ की गौरवशाली विरासत, कला, स्थापत्य एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर राजदूत क्लौडिया केलर लापेयर ने उदयपुर को विश्व के प्रमुख और आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक बताते हुए कहा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अद्वितीय कला-कृतियों और भव्य स्थापत्य सौंदर्य से सुसज्जित सिटी पैलेस का भ्रमण उनके लिए अत्यंत सुखद और गौरवपूर्ण अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यहां की प्रत्येक कलाकृति और विरासत का हर पहलू राजस्थान के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति की अनुपम झलक प्रस्तुत करता है, जो उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
यह शिष्टाचार भेंट सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विरासत संरक्षण और साझा मानवीय मूल्यों के माध्यम से भारत और मेक्सिको के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। उदयपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में आयोजित यह मुलाकात इस बात को पुनः रेखांकित करती है कि सांस्कृतिक विरासत केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि विभिन्न देशों और सभ्यताओं को जोड़ने वाला सशक्त सेतु भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर