Explore

Search

August 28, 2026 3:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोगुंदा और जसवंतगढ़ में अशोक गहलोत का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

प्राइम टाइम/गोगुंदा: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को सड़क मार्ग से गोगुंदा पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश महासचिव लाल सिंह झाला के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

9

इस दौरान “अशोक गहलोत जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया सहित अभिमन्यु सिंह झाला, प्रहलाद सिंह झाला, उप सरपंच लालकृष्ण सोनी, रामेश्वर चौधरी, ओमप्रकाश जोशी, रामलाल चौधरी, टीटू सुथार, फतेहलाल चौधरी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके पश्चात जसवंतगढ़ स्थित राज होटल में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भव्य स्वागत किया गया।

जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, युवा कांग्रेस उदयपुर देहात अध्यक्ष बालू भील तथा लोसिंग प्रशासक एवं जिला उपाध्यक्ष हेमंत श्रीमाली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी पगड़ी और उपरणा पहनाकर उनका सम्मान किया।इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह झाड़ावत, प्रदेश महासचिव सुरेश सुथार एवं लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गहलोत को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा आमजन की अपेक्षाओं से अवगत कराया। महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को भी साझा किया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला, भूताला सरपंच मोहन सिंह, युवा कांग्रेस जिला महासचिव दिनेश जोशी, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक पालीवाल, पंचायत समिति सदस्य दीपक गमेती, कैलाश गमेती, अशोक जोशी, हितेश पालीवाल (मोंटू), कूकाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर