Explore

Search

August 28, 2026 3:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जरगाजी तीर्थ पर मेघवाल समाज 52 गांव चौखला की बैठक, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ विसमा परिवार ने साढ़े तीन बीघा भूमि दान की घोषणा

प्राइम टाइम/गोगुंदा: पलासमा के पास स्थित जरगाजी नयास्थान पर शनिवार को मेघवाल समाज 52 गांव चौखला समाज सुधार संगठन की बैठक आयोजित हुई। इसमें नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

जरगाजी विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलाबचंद मेघवाल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। गेहरी लाल मेघवाल को अध्यक्ष, एडवोकेट मुकेश कुमार मेघवाल को उपाध्यक्ष, एडवोकेट लक्ष्मी लाल मेघवाल को सचिव और तुलसीराम मेघवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और सामाजिक उत्थान को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान विसमा गांव के पन्नालाल, ताराराम, भूराराम व वनाराम ने समाजहित में साढ़े तीन बीघा भूमि दान करने की घोषणा की, जिसका समाजजनों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर